Budge 2023: बिग मार्केट वॉयस की कड़ी में बाजार और बजट पर बात करते हुए Emkay Global Financial के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण कुमार कारवा ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि काफी समय से ये देखने को मिल रहा है कि सरकार अब सिर्फ बजट में ही नही बल्की पूरे साल तमाम अहम वित्तीय और आर्थिक फैसले लेती रहती है। जीएसटी के आने के बाद बजट की अहमियत और कम हो गई है। अब बजट काफी हद तक सिर्फ एक मैथमेटिकल एक्सरसाइज है। लेकिन ये बजट जनरल इलेक्शन के पहले का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में सरकार इस बज़ट में कुछ पापुलिस्ट ऐलान कर सकती है। लेकिन सरकार का ट्रेक रिकॉर्ड देखें तो इसका फोकस फिस्कल मजबूती पर रहा है। ऐसे में हमें इस बजट के बहुत ज्यादा पापुलिस्ट रहने के उम्मीद नहीं है। सरकार का फोकस फिस्कल मजबूती पर रहेगा। इसके अलावा इस बजट में इंफ्रा पर खर्च बढ़ता दिख सकता है। डायरेक्ट टैक्स में भी कुछ फेरबदल होता दिख सकता है।
