बजट 2019: ऐसे शेयर जो आपको बनाएंगे मालामाल

बाजार पर पैनी नजर रखने वाले ब्रोकरेज फर्म्स पीयूष गोयल के इस बजट को कैसे देख रहे हैं।

अपडेटेड Feb 02, 2019 पर 2:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चुनाव के ठीक पहले वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने जो बजट पेश किया है वो काफी बैलेंस्ड दिख रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके का खास खयाल रखा गया है और किसानों को पैकेज जैसे एलानों के बावजूद वित्तीय घाटा काबू में दिख रहा है। बाजार के बड़े जानकारों को भी बजट काफी पसंद आया है। अब हमारे आपके जैसे निवेशकों को इस वीकेंड का सही इस्तेमाल करके बाजार के मूड को समझना है।

    बाजार पर पैनी नजर रखने वाले ब्रोकरेज फर्म्स पीयूष गोयल के इस बजट को कैसे देख रहे हैं। फिस्कल डेफिसिट के लक्ष्य का बाजार के लिए क्या अहमियत है। बजट के बाद किन सेक्टर्स में दम दिख रहा है। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज साथ हैं देश की जाने-माने रीसर्च इंस्टिट्यूशंस के दिग्गज है। निर्मल बंग इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के सीईओ राहुल अरोरा, इंडिया इंफोलाइन के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रीसर्च अभिमन्यु सोफट, मोतीलाल ओसवाल इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के हेड ऑफ रीसर्च गौतम दुग्गड और आनंद राठी के वाइस प्रेसिडेंट इक्विटी एडवाइजरी सिद्धार्थ सेदानी।

    बजट एलान पर नजर डालें तो सरकार ने इंफ्रासेक्टर को बूस्टर दिया है। इंफ्रासेक्टर के लिए पीएम सड़क योजना के लिए 90,000 करोड़ रुपये आवंटित किए है जबकि डिफेंस सेक्टर के लिए वित्त वर्ष 2020 के लिए रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रुपये देना का एलान किया है यानि रक्षा बजट में 26,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

    वहीं एमएसएमई के लिए ब्याज में 2 फीसदी की छूट दी है। वहीं किसानों को 6000 की सालाना डायरेक्ट इनकम देने की घोषणा की है और किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75000 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। ऐसे में दिग्गजों का कहना है कि बजट के बाद अब बाजार की नजर 7 फरवरी को आने वाली मॉनिटरी पॉलिसी और आनेवाले लोकसभा चुनाव पर टिकी है। 

    सीईओ राहुल अरोरा

    एचयूल, ब्रिटानियागौतम दुग्गड की पसंद


    मारुति सुजुकी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन

    अभिमन्यु सोफट की पसंद

    आईटीसी, जुबिलेंट फूड

    सिद्धार्थ सेदानी की पसंद

    एचयूएल, हैवेल्स

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।