जैसा कि केंद्रीय बजट (Budget 2022) में घोषित किया गया था, उर्वरक सब्सिडी (Fertiliser subsidy) में लगभग 35,000 करोड़ रुपए की कटौती होगी, इससे पंजाब को वास्तव में भारी नुकसान होने की उम्मीद है। पंजाब, जो देश में फर्टिलाइजर के प्रति हेक्टेयर सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं में से एक है, उसको सब्सिडी पर लगभग 3,141 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है और यह बोझ किसानों पड़ने की संभावना है।
