Budget 2022: रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी सेक्टर (Restaurant & Food Delivery Sector) ने बजट 2022 में होम डिलिवरी पर GST की दरें 5 फीसदी करने की मांग की है।

Budget 2022: रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी सेक्टर (Restaurant & Food Delivery Sector) ने बजट 2022 में होम डिलिवरी पर GST की दरें 5 फीसदी करने की मांग की है।
मौजूदा समय में फूड आइटम्स (Food Items) की डिलीवरी पर 18 फीसदी की दर से GST वसूला जाता है। इस सेक्टर का मानना है कि 3 अरब डॉलर के इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए GST दर को तार्किक बनाना बेहद जरूरी है।
बता दें कि ग्राहक रेस्टोरेंट में जिस फूड आइटम पर 5 फीसदी GST देते हैं, उसी की होम डिलीवरी कराने पर 18 फीसदी GST देना पड़ता है। फूजा फूड्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर दिब्येंदू बनर्जी ने कहा कि भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेक्टर काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
फिलहाल ये सेकटर 2.94 अरब डॉलर का है। इसमें 22 फीसदी की सालाना दर से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, GST से जुड़ी कठिनाइयों के चलते इसमें तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। इसमें कुछ रुकावटें आ रही हैं।
रेस्टोरेंट एंड फूड बिजनेस में डिलिवरी की हिस्सेदारी 20 फीसदी बढ़ी
प्लाटर हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर शिलादित्य चौधरी ने कहा कि कोविड-19 के फैलने की रफ्तार को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय और उसके बाद बाद हमारे बिजनेस में डिलीवरी की हिस्सेदारी 40 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गई है। चौधरी ने कहा कि दाम नहीं बढ़ाने के चलते अधिक कमीशन देना पड़ रहा है। इसका असर मुनाफे पर पड़ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।