Budget 2022 : अब चिप वाले पासपोर्ट जारी करेगी सरकार, विदेश यात्रा होगी आसान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट, 2022-23 पेश करते हुए कहा, अगले वित्त वर्ष से देश में फ्यूचर की टेक्नोलॉजी से युक्त ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 12:24 PM
2022-23 से भारत सरकार चिप वाले पासपोर्ट जारी करेगी

Budget 2022 : सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में ई-पासपोर्ट यानी चिप वाले पासपोर्ट जारी करेगी। मंगलवार को आम बजट 2022-23 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से देश में फ्यूचर की टेक्नोलॉजी से युक्त ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इससे नागरिकों के लिए विदेश यात्रा आसान हो जाएगी। इस पासपोर्ट के जैकेट में एक इलेक्ट्रिक चिप लगी होगी, जिसमें अहम सिक्योरिटी से संबंधित डाटा इनकोडेड होगा।

वर्तमान में भारत में नागरिकों को प्रिंटेड बुकलेट में पासपोर्ट जारी किया जाता है। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने कहा था कि मंत्रालय ने नागरिकों को चिप वाले पासपोर्ट जारी करने के प्रोजेक्ट के संबंध में ‘इंडिया सिक्योरिटी प्रेस’ के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

Budget 2022: PLI स्कीम के तहत मिलेंगी 60 लाख नौकरियां


ई-पासपोर्ट की क्या होंगी खासियत

विदेश मंत्रालय ने अब कुछ महीने बाद से बायोमिट्रिक चिप वाला ई-पासपोर्ट और साल के अंत तक डिजिटल पासपोर्ट जारी करने का फैसला किया है। ई-पासपोर्ट जहां आपके पर्स में समा जाएगा, वहीं डिजिटल पासपोर्ट को मोबाइल में भी रखा जा सकता है।

पासपोर्ट फजीवाड़े को खत्म करने के लिए मंत्रालय की योजना देश भर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों को दुनिया भर के भारतीय दूतावासों और मिशनों से भी जोड़ने की है।

Budget 2022 : डिजिटल एजुकेशन को बूस्ट, डिजिटल यूनिवर्सिटी लॉन्च करेगी सरकार, पीएम ईविद्या स्कीम का होगा विस्तार

ऐसे काम करेगा ई-पासपोर्ट

अभी लोगों को जो पासपोर्ट जारी होता है वो साधारण होता है। लेकिन 2022-23 से जो पासपोर्ट जारी किए जाएंगे उनमें एक चिप भी लगी होगी। चिप में वही सूचनाएं होंगी, जो पासपोर्ट के डेटा पेज पर छपी होती हैं। चिप के जरिये इमिग्रेशन अधिकारियों को नकली पासपोर्ट का पता लगाने और पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।