Budget 2022 : डिजिटल एजुकेशन को बूस्ट, डिजिटल यूनिवर्सिटी लॉन्च करेगी सरकार, पीएम ईविद्या स्कीम का होगा विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान, पीएम ईविद्या के प्रोग्राम ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ के तहत टीवी चैनलों की संख्या 12 से बढ़ाकर 200 की जाएगी।

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 12:33 PM
वित्त मंत्री ने बजट के माध्यम से महामारी से जूझ रहे एजुकेशन सेक्टर को बढ़ावा देने की कोशिश की है

Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश आम बजट 2022-23 में पहले से महामारी से जूझ रहे एजुकेशन सेक्टर को कई सौगात दी गईं। इसमें मुख्य रूप से स्टूडेंट्स को एजुकेशन तक एक्सेस उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वित्त मंत्री ने जहां पीएम ईविद्या स्कीम के विस्तार का ऐलान किया, वहीं डिजिटल यूनिवर्सिटी लॉन्च किए जाने का सुझाव दिया। हम यहां एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी अहम घोषणाओं के बारे में बता रहे हैं।

Budget 2022: अब ITR भरने के लिए मिलेगा 2 साल तक का समय, टैक्सपेयर्स के लिए बजट में हुए ये ऐलान

पीएम ईविद्या के प्रोग्राम ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार


वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में सबसे ज्यादा असर बच्चों और उनकी एजुकेशन पर पड़ा है। इसके लिए पीएम ईविद्या के प्रोग्राम ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ के तहत टीवी चैनलों की संख्या 12 से बढ़ाकर 200 की जाएगी। इससे सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री एजुकेशन उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।

Budget 2022 : अब चिप वाले पासपोर्ट जारी करेगी सरकार, विदेश यात्रा होगी आसान

ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी, दूसरी अहम घोषणाएं

हब एंड स्पोक मॉडल का इस्तेमाल करते हुए आईसीटी पर जोर के साथ ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को विश्व स्तरीय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा नेचुरल, जीरो बजट और ऑर्गनिक फार्मिंग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के स्लेबस में संशोधन किया जाएगा।

Budget 2022: PLI स्कीम के तहत मिलेंगी 60 लाख नौकरियां

स्किलिंग प्रोग्राम्स में बदलाव किया जाएगा। देश के युवाओं की स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के लिए डिजिटल देश ई-पोर्टल (Digital DESH e-portal) लॉन्च किया जाएगा।

कई अन्य माध्यमों से क्वालिटी ई-कंटेंट तैयार किया जाएगा। बेहतर ई-टीचिंग के निष्कर्षों के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।