Budget 2022 : सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में ई-पासपोर्ट यानी चिप वाले पासपोर्ट जारी करेगी। मंगलवार को आम बजट 2022-23 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से देश में फ्यूचर की टेक्नोलॉजी से युक्त ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इससे नागरिकों के लिए विदेश यात्रा आसान हो जाएगी। इस पासपोर्ट के जैकेट में एक इलेक्ट्रिक चिप लगी होगी, जिसमें अहम सिक्योरिटी से संबंधित डाटा इनकोडेड होगा।
