Budget 2022 Expectation: 1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। अभी से तमाम सेक्टर बजट को लेकर अपनी उम्मीदें वित्त मंत्री को भेज रहे हैं। बजट 2022 के लिए MSME सेक्टर की कई मांगें हैं। MSME सेक्टर सरकार से बजट में GST को युक्तिसंगत बनाने के साथ टैक्स के बोझ को कम करने की मांग कर रहे हैं।
