Get App

Budget 2022: सरकार कृषि लोन का टारगेट बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपए कर सकती है

सरकार हर साल कृषि लोन का टारगेट बढ़ाती आ रही है लेकिन हर बार कृषि लोन अपने टारगेट के पार निकल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2022 पर 3:03 PM
Budget 2022: सरकार कृषि लोन का टारगेट बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपए कर सकती है
Budget 2022 जानिए किसानों को इस साल बजट में क्या तोहफा दे सकती है सरकार

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस साल बजट में फार्म क्रेडिट का टारगेट बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपए कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बजट 2022-2023 का बजट 1 फरवरी को होने वाली है और सरकार कृषि क्षेत्र को लोन देने का टारगेट बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपए कर सकती है।

मौजूदा फिस्कल ईयर में सरकार ने फार्म क्रेडिट का टारगेट 16.5 लाख करोड़ रुपए तय किया है और अगले साल बजट में इसे 1.5 लाख करोड़ रुपए और बढ़ाने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने हर साल फार्म क्रेडिट का टारगेट बढ़ाया है और इस साल भी इसमें बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। फिस्कल ईयर 2022-23 के लिए सरकार फार्म क्रेडिट का टारगेट बढ़ाकर 18-18.5 लाख करोड़ रुपए करने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें