Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करना है। इसी बजट को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री आज बुधवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक करेंगी। बैठक ऑनलाइन वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाएगी।

Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 1 फरवरी 2022 को बजट पेश करना है। इसी बजट को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री आज बुधवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक करेंगी। बैठक ऑनलाइन वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाएगी।
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में बुधवार को दोपहर 22 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
इससे पहले वित्त मंत्री 15 दिसंबर से बजट पूर्व कई सेक्टर्स के लोगों, इंडस्ट्री के साथ बजट पूर्व चर्चा शुरू कर चुकी है। बीते शुक्रवार को वित्तमंत्री आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में राजधानी में दो सत्रों में अलग-अलग सेक्टर्स के हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श कर चुकी हैष ये बैठक भी ऑनलाइन आयोजित की गई।
वह इस बैठक में सर्विस और ट्रेड सेक्टर के एक्सपर्ट और इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज से जुड़े एक्सपर्ट के साथ चर्चा कर चुकी हैं।
ट्वीट में बताया गया था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर में सर्विस और व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों और दोपहर में उद्योग, बुनियादी ढांचे और जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञों के दूसरे ग्रुप के साथ परामर्श कर रही हैं। इससे पहले भी वित्त मंत्री इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर्स के साथ बजट में मांगों को लेकर चर्चा कर चुकी हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।