Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 15 दिसंबर से शुरू करेंगी बजट पूर्व विचार विमर्श

वित्त मंत्री की पहली बैठक एग्री एक्सपर्ट और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के साथ होगी

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 5:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल करेंगी बजट पूर्व विचार विमर्श

Budget 2022 Expectation:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में कल बुधवार 15 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में बजट पूर्व स्टेकहोल्डर्स से विचार विमर्श शुरू करेंगी। वित्त मंत्री की पहली बैठक एग्री एक्सपर्ट और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के साथ होगी।

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में ट्विटर पर लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में कल, 15 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में अलग-अलग हितधारकों के साथ बजट पूर्व परामर्श शुरू करेगी। अब इस संदर्भ में बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये सभी मीटिंग ऑनलाइन की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कल दोपहर 15 दिसंबर 2021 को कृषि और कृषि प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के साथ बैठक करेंगी।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।