Get App

Budget 2022: जानिए सरकारी खजाने में टैक्स से कितने पैसे आएंगे और कितना होगा खर्च, यह है पूरा गणित

Budget 2022: यूनियन बजट 2022-23 के मुताबिक, हर एक रुपये में से GST से 16 पैसे जबकि corporation tax से 15 पैसे आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 5:35 PM
Budget 2022: जानिए सरकारी खजाने में टैक्स से कितने पैसे आएंगे और कितना होगा खर्च, यह है पूरा गणित
Budget 2022: सरकारी खजाने में हर एक रुपये 58 पैसे आएंगे Tax से, जानिए कितने होंगे खर्च

Budget 2022: बजट डॉक्यूमेंट (Budget document) के मुताबिक, सरकारी खजाने में हर एक रुपये में से 58 पैसे डायरेक्ट और इन्डायरेक्ट (direct and indirect) टैक्स के जरिए आएंगे। सरकारी ख़जाने में प्रति रुपये 35 पैसे उधार और दूसरी देनदारियों (borrowings and other liabilities) से आएंगे। वहीं 5 पैसे विनिवेश (disinvestment) जैसे गैर-कर राजस्व (non-tax revenue) से और 2 पैसे गैर-ऋण पूंजीगत (non-debt capital) से आएंगे।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2022-23 को मंगलवार को संसद में पेश किया। इस बजट के मुताबिक, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (Goods and Services Tax – GST) से हर एक रुपये में 16 पैसे मिलेंगे, जबकि कॉरपोरेशन टैक्स (corporation tax ) से 15 पैसे आएंगे।

सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Union excise duty) से प्रति रुपये 7 पैसे और सीमा शुल्क (customs duty) से प्रति रुपये 5 पैसे कमाने पर भी विचार कर रही है। इनकम टैक्स (Income tax) से प्रति रुपये 15 पैसे का कलेक्शन होगा। बजट 2022-23 के मुताबिक, उधार और अन्य देनदारियों (borrowings and other liabilities) से 35 पैसे का कलेक्शन होगा।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वो 6 ऐलान, जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर

कितना होगा खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें