गैर-योजनागत व्यय यानी Non-Plan expenditure के दो हिस्से होते हैं। गैर-योजनागत राजस्व व्यय (Non-Planned Revenue expenditure) और गैर योजनागत पूंजीगत व्यय (Non-Planned capital expenditure)। गैर-योजनागत राजस्व व्यय में वो खर्च आते हैं जो सरकार द्वारा लिए गए लोन पर ब्याज देने, लोगों को सब्सिडी देने, सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने के साथ राज्य सरकारों को अनुदान, विदेशी सरकारों को दिए जाने वाले अनुदान आदि में खर्च किया जाता है। वहीं, गैर-योजनागत पूंजीगत व्यय में डिफेंस, पब्लिक इंटरप्राइजेज को दिया जाने वाला लोन, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विदेशी सरकारों को दिया जाने वाला लोन शामिल होता है।