Get App

Budget 2022: जानिए किसे कहते हैं राजकोषीय घाटा, बजट में क्यों होती है इसकी चर्चा

Budget 2022: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022-2023 के लिए बजट पेश करेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2022 पर 5:01 PM
Budget 2022: जानिए किसे कहते हैं राजकोषीय घाटा, बजट में क्यों होती है इसकी चर्चा
जानिए क्या है राजकोषीय घाटा

Budget 2022: देश में जनता को कई तरह की सुविधा पहुंचाने के लिए बजट पेश किए जाते हैं। जिसमे जनता की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए जाते हैं। इसी तरह राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) होता है। यह एक ऐसा शब्द है, जो आपने बजट पेश करते समय कई बार सुना होगा।

आज हम आपको राजकोषीय घाटा के विषय में बताएंगे। राजकोषीय घाटा का मतलब सरकार की कुल कमाई और खर्च के बीच का अंतर या कह लीजिए सरकार खर्च पूरा करने के लिए कितना पैसा उधार लेगी, वह राशि ही राजकोषीय घाटा है।

राजकोषीय घाटा ही देश की आर्थिक स्थिति की सही तस्वीर दिखाते हैं। यह वह नवंबर होते हैं, जिन पर शेयर बाजार के निवेशकों से लेकर रेटिंग एजेंसियो तक की पैनी नजर रहती है। जानकारों का मानना है कि भारत अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 6.3 फीसदी से 6.5 फीसदी रख सकता है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का मामले (Covid Cases In India) बढ़ रहे हैं। नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) की वजह से उपभोक्ता और व्यावसायिक खर्च पर असर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे में 30 से 50 आधार अंक की कटौती के लक्ष्य की योजना है।

Union Budget 2022: इस बार कितना लंबा होगा निर्मला सीतारमण का बजट भाषण?

कुछ जानकारों का मानना है कि राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने की तुलना में सार्वजनिक व्यय अधिक महत्वपूर्ण है। अधिक खर्च से चीजों की मांग बढ़ती है। इससे देश में कारोबार को बढ़ावा मिलता है, जो अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अच्छा होता है। कारोबार बढ़ना तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही हो। बता दें कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को 2022-2023 के लिए बजट पेश करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें