Get App

Budget 2022: जानिए कितनी तरह का होता है बजट, क्या है इसका महत्व

Budget 2022: सरकार के आय और व्यय के विवरण को बजट कहा जाता है। इसमें आने वाले साल के अनुमानित आंकड़े, सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रम और आय में वृद्धि के उपाय होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 3:16 PM
Budget 2022: जानिए कितनी तरह का होता है बजट, क्या है इसका महत्व
जानिए बजट के प्रकार

Budget 2022: किसी भी अर्थव्यवस्था में धन जुटाने के लिए बजट बनाया जाता है। बजट के जरिए हर जगह कितने पैसे खर्च किए जाएंगे, इसका जिक्र किया जाता है। ताकि वित्तीय हालत बेहतर तरीके से चलाई जा सके।

सरकार के एक साल की पूरी आय और खर्च के लेखा-जोखा को बजट कहते हैं। सरकार के समस्त वितीय संसाधनों को सार्वजनिक वित्त कहते हैं। सार्वजनिक वित्त के तहत केन्द्र सरकार की समस्त आय और व्यय के मदों को सम्मिलित किया जाता है। इसी सार्वजनिक वित्त के बजटीय प्रबंधन क्रो सार्वजनिक बजट यानी आम बजट कहते हैं।

यानी जिस तरह आप हर महीने अपने घर के लिए बजट बनाते हैं कि कितनी आमदनी होगी, कितने पैसे खर्च होंगे और अंत में कितनी बचत होगी? ठीक उसी तरह केंद्र और राज्य की सरकारें भी देश और राज्य की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए बजट बनाते हैं।

भारतीय संविधान के आर्टिकल 112 में बजट निर्माण के विषय में बताया गया है। लोकसभा में केंद्र सरकार के वित्तमंत्री के द्वारा बजट पेश किया जाता है, इस बजट को केंद्रीय बजट के नाम से जाना जाता है| राज्य सरकार में बजट राज्य वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया जाता है, यह केवल उसी राज्य के लिए निर्धारित किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें