Budget 2022: मॉनेटरी और फिस्कल पॉलिसी की समीक्षा करने का सही वक्त-उदय कोटक | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 07, 2024/ 2:57 PM

Budget 2022: मॉनेटरी और फिस्कल पॉलिसी की समीक्षा करने का सही वक्त-उदय कोटक

Budget 2022 Live Updates: बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा

Story continues below Advertisement

Budget 2022 Live Updates: सरकार ने बजट (Budget 2022) से पहले सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई है। यह बैठक 31 जनवरी की शाम 3 बजे शुरू होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र भी 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है।

कब तक चलेगा बजट सत्र

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 11 फ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया
JANUARY 27, 2022 2:57 PM IST

संसद के बजट सत्र से पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) 31 जनवरी को राज्यसभा के फ्लोर नेताओं की एक वर्चुअल मीनिंग की अध्यक्षता करेंगे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में राज्यसभा के नेताओं की यह बैठक 31 जनवरी को शाम 5 बजे होगी। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक कोविड के प्रसार को देखते हुए होगी। बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति खुद कोविड की लड़ाई से उबर रहे हैं। बैठक एक तरह से संसद के आगामी बजट सत्र के लिए टोन सेट करेगी, जहां विपक्षी नेताओं के कई प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने की उम्मीद है। संसद का पिछला शीतकालीन सत्र पूरे सत्र के दौरान 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन के साथ उच्च सदन में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।

JANUARY 27, 2022 2:54 PM IST

देश में पहली बार ऐसा होगा जब एक महिला चौथी बार यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। उन्होंने इससे पहले पेश बजटों में कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने रिफॉर्म्स के उपायों पर भी जोर दिया है। उनसे महिला उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। वित्तमंत्री महिला उद्यमियों को राहत देने वाले उपायों का ऐलान कर सकती हैं।

JANUARY 27, 2022 12:12 PM IST

Budget 2022 : सरकार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के भारत को गैस बेस्ड इकोनॉमी बनाने के विजन को साकार करने और देश की एनर्जी बास्केट में पर्यावरण अनुकूल ईंधन की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नैचुरल गैस को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) के दायरे में लाया जाना चाहिए। एक इंडस्ट्री बॉडी ने बुधवार को यह डिमांड की, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है। नेचुरल गैस फिलहाल जीएसटी के दायरे से बाहर है और इस पर अभी भी सेंट्रल एक्साइस ड्यूटी, स्टेट वैट, सेंट्रल सेल्स टैक्स लागू हैं।

JANUARY 27, 2022 11:14 AM IST

इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2022) 31 जनवरी को आएगा। इस बार इसके सिंगल वॉल्यूम में आने की उम्मीद है। इकोनॉमिक सर्वे आम तौर पर बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद में पेश करेंगी। इस बार का सर्वे इस मायने में खास है कि इसे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) की गैरमौजूदगी में तैयार किया जा रहा है। सीईए केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल पिछले साल 6 दिसंबर को खत्म हो गया। तीन साल तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने फिर से एजुकेशन के क्षेत्र में लौटने का फैसला किया है।

JANUARY 27, 2022 10:43 AM IST

अमेरिका के फेड रिजर्व ने मार्च 2022 में रेट बढ़ाने के संकेत दिए जिसके बाद से भारतीय बाजार में गिरावट बढ़ गई है। सुबह 10.40 पर बेंचमार्क सेंसेक्स 969 अंक गिरकर 56875 पर ट्रेड कर रहा है।

JANUARY 27, 2022 10:40 AM IST

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण (Presidential Address) से होगी। 31 जनवरी को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।

JANUARY 27, 2022 10:40 AM IST

सबसे पहले आपको बता दें कि सरकार ने बजट (Budget 2022) से पहले सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई है। यह बैठक 31 जनवरी की शाम 3 बजे शुरू होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र भी 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है।

JANUARY 27, 2022 10:40 AM IST

सबसे पहले आपको बता दें कि सरकार ने बजट (Budget 2022) से पहले सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई है। यह बैठक 31 जनवरी की शाम 3 बजे शुरू होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र भी 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है।

JANUARY 27, 2022 10:39 AM IST

नमस्कार पाठको, मनीकंट्रोल के बजट स्पेशल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां आप एक साथ पढ़ सकते हैं कि किस सेक्टर को सरकार से इस साल बजट में क्या उम्मीद हैं।