Budget 2022 : पीएम आवास योजना में बनेंगे 80 लाख मकान, फिर बढ़ी इसकी अवधि

Real Estate Budget 2022: निर्मला सीतारमण ने कहा, इस योजना के लिए अब 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2022: जानिए निर्मला सीतारमण ने रियल एस्टेट सेक्टर को क्या दिया?

Real Estate Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आम बजट, 2022-23 पेश करते पीएम आवास योजना के तहत (Pradhan Mantri Aawas Yojna) वित्त वर्ष 2022-23 में 80 लाख मकान बनाने का लक्ष्य तय किया है। सीतारमण ने कहा कि इस योजना के लिए अब 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। ये 80 लाख मकान देश के अलग-अलग राज्यों में शहरी और ग्रामीण इलाके में बनाए जाएंगे।

Budget 2022 : कुछ टैक्सपेयर्स अपडेट नहीं कर सकेंगे टैक्स रिटर्न, पूरी तरह जान लीजिए नया नियम

669 जिलों में चल रही है योजना


देश में सभी को घर उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 669 जिलों में चल रही है। इस योजना का लाभ लेने वालों को सब्सिडी दी जाती है। घर खरीदने और उसके निर्माण के लिए पात्र शहरी गरीबों को होम लोन पर क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी मिलती है।

Budget 2022: क्रिप्टोकरेंसी पर क्यों लगा 30% टैक्स, क्या इसे सट्टेबाजी मान रही सरकार? जानिए पूरी डिटेल

पिछले साल बढ़ी थी छूट

पिछले साल अफोर्डेबल हाउसिंग और किराए पर घर की योजना पर फोकस किया गया था। अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये की टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल घोषणा की थी कि बैंकों के NPA पर निगरानी रखने के लिए परिसंपत्ति पुनर्निर्माण और प्रबंधन कंपनी बनेगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 01, 2022 4:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।