Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भरोसा दिलाया कि अगले वित्त वर्ष में 8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) का टार्गेट हासिल करने योग्य है। नेटवर्क 18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही। सीतारमण ने प्राइवेट इनवेस्टमेंट (private investment) बढ़ने की उम्मीद जाहिर की।
