Budget 2022: देश में अब विदेशों से आयात किए जाने वाले करीब 50 वस्तुओं पर आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ाई जा सकती है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स एंड हैंडक्राफ्ट्स जैसे तमाम आइटम्स शामिल हैं।

Budget 2022: देश में अब विदेशों से आयात किए जाने वाले करीब 50 वस्तुओं पर आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ाई जा सकती है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स एंड हैंडक्राफ्ट्स जैसे तमाम आइटम्स शामिल हैं।
इंडस्ट्री के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चीन और अन्य देशों से 56 अरब डॉलर कीमत की वस्तुओं के इम्पोर्ट पर सरकार इस शुल्क को लगा सकती है। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
माना जा रहा है कि मौजूदा अर्थव्यवस्था की हालत को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है। ज्यादा कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) लगाने के बाद मोबाइल फोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल्स, लैम्प्स, वूडेन फर्नीचर, कैंडिल, ज्वेलरी और हैंडक्राफ्ट महंगे हो सकते हैं। सरकार के इस कदम से स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स के लिए चार्जर, वाइब्रेटर मोटर्स और रिंगर्स जैसे पार्ट्स को इम्पोर्ट करना महंगा हो जाएगा। बता दें कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) इसके बारे में बजट 2022 (Budget 2020) में 1 फरवरी को ऐलान कर सकती हैं।
सरकार के इस कदम से टेस्ला और स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया (IKEA) पर भी असर पड़ सकता है। IKEA ने पहले भी कहा था कि उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत में हाई कस्टम ड्यूटी है। केंद्र सरकार ने उन वस्तुओं की पहचान कर ली है जिनपर 5 से 10 फीसदी तक इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाया जा सकता है। सरकार के इस कदम से गैर-जरूरी वस्तुओं के इम्पोर्ट पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।