Get App

Budget 2022 : रियल एस्टेट सेक्टर को उम्मीद, टैक्स में मिले छूट तो बढ़ेगी डिमांड

रियल एस्टेट सेक्टर जहां 2022 में हाउसिंग डिमांड बढ़ने की उम्मीद कर रहा है, वहीं उसे भरोसा है कि आम बजट 2022 इसमें एक सहयोगी की भूमिका निभाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2022 पर 12:56 PM
Budget 2022 : रियल एस्टेट सेक्टर को उम्मीद, टैक्स में मिले छूट तो बढ़ेगी डिमांड
महामारी के बीच रियल एस्टेट सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें हैं

Budget 2022 : रेजिडेंशियल सेक्टर कोरोना महामारी पैदा संकट के बीच दमदार वापसी की उम्मीद कर रहा है। देश के टॉप 8 शहरों में रेजिडेंशियल सेल्स बढ़कर लगभग कोविड से पहले के स्तरों पर पहुंच गई है। रियल एस्टेट सेक्टर (real estate sector) जहां 2022 में हाउसिंग डिमांड बढ़ने की उम्मीद कर रहा है, वहीं उसे भरोसा है कि आम बजट 2022 (Union Budget 2022) इसमें एक सहयोगी भूमिका निभाएगा। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री को बजट 2022 से रियल एस्टेट सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए करों में कुछ अहम छूट और कच्चे माल पर लगने वाले जीएसटी पर वेवर या कटौती की उम्मीद है।

टैक्स रिबेट में बढ़ोतरी की उम्मीद

गोयल गंगा ग्रुप के एमडी और नरेडको पुणे के प्रेसिडेंट डॉ. अतुल गोयल कहते हैं, “रियल एस्टेट सेक्टर महामारी को देखते हुए सेक्शन 24 के तहत 2 लाख रुपये की रिबेट में बढ़ोतरी के रूप में कुछ टैक्स रिलैक्सेशन की उम्मीद कर रहा है। प्रॉफिट मार्जिन पहले ही कम है और डेवलपर को समय के हुए नुकसान की भरपाई करनी है। कई साल से एक सिंगल विंडो क्लीयरैंस मैकेनिज्म की मांग की जा रही है। इसके अलावा, रियल एस्टेट सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा देने का यह अच्छा समय है जिससे उसे फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशंस से सस्ते कर्ज की सुविधाओं का लाभ मिल सके।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें