Get App

Budget 2022: बजट में RVNL का Ircon और Railtel का IRCTC के साथ मर्जर का हो सकता है ऐलान- CNBC AWAAZ SOURCE

पिछले साल प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल इसकी सिफारिश की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 11:18 AM
Budget 2022: बजट में RVNL का Ircon और Railtel का IRCTC के साथ मर्जर का हो सकता है ऐलान- CNBC AWAAZ SOURCE
मर्जर के बाद इन सरकारी कंपनियों का वैल्यूएशन और बढ़ सकता है

Budget 2022: बाजार में लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 181 अंक गिरकर 17757 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ बैंकों का सहारा मिलने के कारण आखिरी मिनटों में निफ्टी बैंक में कुछ रिकवरी देखने को मिली जबकि वही मिडकैप और स्मॉलकैप में थोड़ी खरीदारी दिखाई दी। वहीं बजट के पहले बाजार में आई हुई गिरावट के बाद एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार नीचे से बाउंस लेकर जोरदार मूव दिखा सकता है इसलिए अच्छा पैसा बनाने के लिए एक्सपर्ट बजट 2022 में होने वाली संभावित घोषणाओं से जुड़े हुए स्टॉक्स खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

नये साल का बहुप्रतिक्षित सबसे बड़ा आर्थिक इवेंट BUDGET 2022 का दिन नजदीक आता जा रहा है। जैसे-जैसे बजट की घड़ियां करीब आ रही हैं कई सेक्टर्स से जुड़ी तमाम घोषणाएं बजट में किये जाने की जानकारी सूत्रों से मिल रही हैं। इस बार सीएनबीसी-आवाज़ को एक एक्सक्लूसिल जानकारी मिली है जिसके मुताबिक अबकी बार रेलवे PSU के मर्जर को लेकर बजट में बड़ा ऐलान हो सकता है।

CNBC AWAAZ की दीपाली नंदा ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बजट में रेलवे PSUs के मर्जर से जुड़ा बड़ा एलान संभव है। इस बार रेलवे PSUs में बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग की घोषणा हो सकती है। पिछले साल सरकार को रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनियों के मर्जर का सुझाव मिला था जिस पर इस बार बड़ा ऐलान आता हुआ नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें