Budget 2022 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022-23 में बुजुर्गों के लिए कोई ऐलान नहीं किया। हालांकि, दिव्यांगों के लिए कर राहत देने का प्रस्ताव किया गया। साथ ही उन्होंने माता-पिता या गार्जियन की उम्र 60 साल होने पर उनके दिव्यांग आश्रितों को जीवन भर एकमुश्त या एन्युटी के भुगतान का प्रस्ताव किया है।
