पिछले साल 1 फरवरी को शेयर बाजार (Share Markets) जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए थे। दरअसल, स्टॉक मार्केट को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट बहुत पसंद आया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पिछले साल 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। शेयर बाजार ने बजट का जश्न मनाया था। यही वजह है कि सेंसेक्स (Sensex) 2314 अंक चढ़कर 48,600 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 (Nifty) भी 646 अंक की तेजी के साथ 14,281 अंक पर क्लोज हुआ था। इस बार भी शेयर बाजार को बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी।
