Budget 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार का शुरू से ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खासा जोर रहा है। इसकी झलक उनके लगभग हर बजट पर दिखाई देती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। इसलिए, एक्सपर्ट्स इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं। हम यहां एक्सपर्ट्स की टॉप पिक्स में शामिल तीन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो बजट तक आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। रिटर्न की गणना शेयरों के 18 जनवरी 2022 के क्लोजिंग प्राइस से की गई है। हालांकि, इनमें बजट के बाद भी कमाई की संभावनाएं बन सकती हैं। ये हैं शॉर्ट टर्म के लिए 3 इंफ्रा स्टॉक्स...
स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट (Swastika Investmart) के प्रवेश गौर की सलाह
Anant Raj : Buy | LTP: Rs 120 | अनंतराज में भी प्रवेश गौर की 105 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में ही लगभग 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक का स्ट्रक्चर इस समय काफी अच्छा दिख रहा है। 86 रुपए के ऊपर इस स्टॉक में एक मजबूत मल्टी-मंथ ब्रेक आउट देखने को मिला है। अब इस स्टॉक में 130 रुपए के तरफ की एक नई रैली की शुरुआत देखने को मिल रही है।
HDFC Securities के विनय राजानी की सलाह
हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HIL)
HIL: Buy | LTP: Rs 2,838.90 | राजानी ने 2,660 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3,090-3,250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में ही लगभग 13 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
स्टॉक की कीमत 50 दिन के ईएमए (2,730 रुपये) से ऊपर निकल गई है। इसमें डेली चार्ट पर हाइयर टॉप हाइयर बॉटम फॉर्मेशन की भी पुष्टि हुई है। दिसंबर 2022 महीने के दौरान स्टॉक ने मंथली चार्ट पर “Doji” candlestick pattern बनाया है, जिससे लंबे समय तक कमजोरी के बाद ट्रेंड बदलने के संकेत मिलते हैं।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत की सलाह
PNC Infratech: Buy | LTP: Rs 326.80 | विज्ञान सावंत ने 285 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 390 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में ही लगभग 19 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर अपने पिछले हाई 305 रुपये (12 सितंबर, 2022) से ऊपर निकल गया है। इससे शेयर में और तेजी के संकेत मिल रहे हैं।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।