Get App

Budget 2023: सीमा पर 9 दिसंबर का दुस्साहस चीन पर भारी पड़ेगा, वित्तमंत्री आयात घटाने के उपायों का ऐलान करेंगी

सरकार सबसे पहले चीन के तैयार उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे चीन के उत्पाद इंडियन मार्केट में महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा सरकार उन चीनी उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाना चाहती है, जिन्हें चीन इंडिया में बहुत कम प्राइस पर बेचता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 17, 2022 पर 10:33 AM
Budget 2023: सीमा पर 9 दिसंबर का दुस्साहस चीन पर भारी पड़ेगा, वित्तमंत्री आयात घटाने के उपायों का ऐलान करेंगी
अभी इंडिया चीन से कई ऐसी चीजों का इंपोर्ट करता है, जिनका इस्तेमाल इंडियन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां बतौर इनपुट करती हैं। इसलिए चीन से इंपोर्ट की लिस्ट में कमी लाने का फैसला जल्दबाजी में करने के बजाय सरकार सोचसमझ कर करना चाहती है।

Budget 2023: सरकार ने 9 दिसंबर को अरुणाचल में सीमा पर चीनी सैनिकों के दुस्साहस को गंभीरता से लिया है। 1 फरवरी, 2023 को पेश होने वाले बजट (Union Budget 2023) में चीन के साथ व्यापार घटाने के बड़े उपायों के ऐलान हो सकते हैं। अभी इंडिया चीन से कई चीजों का बड़े पैमाने पर इंपोर्ट करता है। सरकार चीन से इंपोर्ट घाटने के लिए टैरिफ और नॉन-टैरिफ उपायों का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रही है। आत्मनिर्भर भारत पर सरकार का फोकस पहले से है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्री अगले बजट में बड़े उपायों का ऐलान कर सकती है। इसके लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री में कई तरह के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट का ऐलान करेंगी

पहले तैयार प्रोडक्ट्स पर कसेगा शिकंजा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी इंडिया चीन से कई ऐसी चीजों का इंपोर्ट करता है, जिनका इस्तेमाल इंडियन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां बतौर इनपुट करती हैं। इसलिए चीन से इंपोर्ट की लिस्ट में कमी लाने का फैसला जल्दबाजी में करने के बजाय सरकार सोचसमझ कर करना चाहती है। फिलहाल, उन चीजों के आयात पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी, जिनका इस्तेमाल इंडियन कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग के लिए करती हैं। अभी सरकार की नजरें चीन से आयात होने वाले तैयार प्रोडक्ट्स पर शिकंजा कसने पर है। ऐसा उत्पादों का आयात चीन से सीधे या दूसरे देश के जरिए हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें