Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्ट्री (Finance Ministry) ने इस साल कंपनियों की तरफ से दिए जाने वाले 20,000 रुपये से ज्यादा के गिफ्ट्स को TDS के दायरे में लाया था। गिफ्ट्स के तहत आने वाली चीजों का दायरा बहुत बड़ा है। इनमें फ्री एयरलाइन टिकट, म्यूजिक सिस्टम्स, फ्री डाइनिंग वाउचर्स तक शामिल हैं। इनकी वैल्यू 20,000 रुपये से ज्यादा होने की स्थिति में इन पर टीडीएस लागू होता है। टीडीएस काटने की जिम्मेदारी कंपनी पर होती है। सरकार ने यह कदम टैक्स बेस बनाने के लिए उठाया है। लेकिन, इससे कंपनियों पर कंप्लायंस का बोझ काफी बढ़ गया है। इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उन्होंने बताया है। उनका मानना है कि अगर वित्त मंत्री यूनियन बजट 2023 (Union Budget) में नए नियम को हटाने का ऐलान करती हैं तो उन्हें अपने बिजनेस पर फोकस बढ़ाने में मदद मिलेगी।
