Get App

बजट 2023 : नए और पुराने इनकम टैक्स स्लैब्स में क्या है अंतर? जानिए डिटेल

बजट 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में नए इनकम टैक्स सिस्टम को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ अहम ऐलान कर सकती हैं। इससे देश को धीरे-धीरे एग्जम्प्शन से मुक्त टैक्स सिस्टम को ले जाने के संकेत भी मिल सकते हैं। हालांकि, नए टैक्स सिस्टम की अभी तक खास स्वीकार्यता नहीं है और ऐसे में माना जा रहा है कि इसके साथ कुछ अहम एग्जम्प्शंस जोड़े जा सकते हैं

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:24 PM
बजट 2023 : नए और पुराने इनकम टैक्स स्लैब्स में क्या है अंतर? जानिए डिटेल
Budget 2023 : यूनियन बजट 2023-24 (Union Budget) में नए इनकम टैक्स रीजीम में कुछ बदलावों की घोषणा होने का अनुमान है

बजट 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट में इस बार टैक्स स्लैब्स (tax slabs) में बदलाव का ऐलान कर सकती हैं। दरअसल सरकार नए इनकम टैक्स सिस्टम (income tax regime) को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है। यह बदलाव देश को धीरे-धीरे एग्जम्प्शन से मुक्त टैक्स सिस्टम को ले जाने का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, नए टैक्स सिस्टम की अभी तक खास स्वीकार्यता नहीं है और ऐसे में माना जा रहा है कि इसके साथ कुछ अहम एग्जम्प्शंस जोड़े जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स भी नए टैक्स रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन और हाउसिंग लोन इंटरेस्ट को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

दोनों में से कोई भी सिस्टम चुन सकते हैं टैक्सपेयर्स

वर्तमान में टैक्सपेयर्स टैक्स भरने के लिए दोनों रीजीम में एक चुन सकते हैं। यूनियन बजट 2023-24 (Union Budget) में नए इनकम टैक्स रीजीम में कुछ बदलावों की घोषणा होने का अनुमान है, जिसे एक्सपर्ट्स एग्जम्प्शन मुक्त रीजीम की ओर बढ़ने का संकेत बताते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें