Budget 2023 Expectations: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अगले महीने एक फरवरी को अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी। चूंकि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा तो टैक्सपेयर्स को इससे बड़ी उम्मीदें लगी हुई हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि वित्त मंत्री टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती हैं। वहीं घर खरीदारी और कैपिटल गेन्स पर लगने वाले टैक्स को लेकर भी वित्त मंत्री से बड़े ऐलानों की उम्मीदे हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि बजट के ऐलानों से उनके हाथ में नगदी बढ़ेगी। एक और बड़ी मांग ये है कि कैपिटल गेन्स से जुड़े टैक्स स्ट्रक्चर को एकसमान किया जाए।
