Budget 2023: बजट में निर्मला सीतारमण मान लें बस ये 3 बातें, तो सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा छप्परफाड़ वेतन

Budget 2023: बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय पास आता जा रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों की दिल की धड़कने तेज होती जा रही हैं। दरअसल, बजट पेश होने से पहले सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, ट्रेडर्स, आम लोग, मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स सभी अपनी डिमांड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आगे रख रहे हैं

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2023: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तीन सुझावों को मान लेती है तो उनकी सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी हो जाएगी।

Budget 2023: बजट 2023 पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे बजट पेश होने का समय पास आता जा रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों की दिल की धड़कने तेज होती जा रही हैं। दरअसल, बजट पेश होने से पहले सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, ट्रेडर्स, आम लोग, मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स, सरकारी कर्मचारी सभी अपनी डिमांड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आगे रख रहे हैं। सभी उम्मीद करते हैं कि बजट में वित्तमंत्री उन सुझावों को यूनियन बजट 2023 (Union budget - 2023) में शामिल करेंगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों की भी 3 मांगें बजट से हैं। अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तीन सुझावों को मान लेती है तो उनकी सैलरी में छप्परफाड़ बढ़ोतरी हो जाएगी।

बजट से सरकारी कर्मचारियों की तीन डिमांड

1 फरवरी को बजट पेश होना है। बजट 2023 में सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को लेकर सीधे घोषणा होने की उम्मीद कम है। सरकार 7th Pay Commission को लेकर घोषणा कर सकती है। या बजट में कर्मचारियों के वेतन को लेकर आवंटन करने जैसा ऐलान कर सकती है। बजट में महंगाई और कोविड के बढ़ते खतरे के बीच सरकार कर्मचारियों को थोड़ी राहत देगी। अगर मोदी सरकार के बजट में कर्मचारियों की वेतन से जुड़ी तीन मांगों को मान लिया जाता है तो वेतन में बंपर इजाफा हो जाएगा।


पहली डिमांड –बजट में फिटमेंट फैक्टर को जल्द किया जाए रिवाइज (Fitment factor to be revised in Budget 2023)

केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से सैलरी रिवीजन से जुड़े फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वह सरकार से फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार बजट में इस मांग को मानती है तो कर्मचारियों की न्यूतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये हो जाएगी। यानी, सीधे न्यूनतम 8,000 रुपये सैलरी में बढ़ जाएंगे।

दूसरी मांग – बजट 2023 में मिले 18 महीने का डीए एरियर (18-month DA arrears in Budget 2023)

कोविड के समय का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का 18 महीने तक डीए नहीं बढ़ाया गया था। सरकार ने इसे फ्रीज कर दिया था। सरकार ने 1 जुलाई 2021 को डीए में सीधे 11 फीसदी बढ़ा दिया गया लेकिन 18 महीने तक फ्रीज किये गये डीए को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया। तभी से सरकारी कर्मचारी उम्मीद कर रह हैं कि उन्हें 18 महीने का डीए एरियर मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि बजट 2023 में सरकार उनके 18 महीने के डीए एरियर को लेकर आवंटन करेंगी।

तीसरी मांग – बजट के साथ हो डीए बढ़ोतरी (DA hike in Budget 2023)

सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है। सरकार दिवाली से पहले सितंबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर चुकी है। इससे पहले सरकार ने मार्च में डीए 3 फीसदी बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी किया था। अब सरकारी कर्मचारी मांग कर रहे है कि डीए में साल की पहली बढ़ोतरी 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के साथ कर दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 3 से 5 फीसदी के बीच डीए बढ़ा सकती है। ऐसा होने पर डीए बढ़कर 41 से 43 फीसदी के बीच हो जाएगा।

Budget 2023-आगामी बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन, सेक्शन 80C और 80D की लिमिट में बढ़त की जरूरत, जानिए क्यों

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 21, 2023 12:47 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।