बजट 2023 LIVE Updates: कैपिटल एक्सपेंडिचर में 35.4 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी
आर्थिक सर्वे में बताया गया कि साल 2022-23 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में 35.4 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई, जिसमें से अप्रैल-दिसंबर के दौरान में लगभग 67 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है।
वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना के तहत आर्थिक कार्य विभाग की तरफ से 2982.4 करोड़ रुपए वितरित किए गए।
नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन में कार्यान्वयन के अलग-अलग फेज में 108 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कुल निवेश के साथ 8964 प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) के अंतर्गत सड़कों, विद्युत क्षेत्र, कोयला और खनन क्षेत्र के लिए वित्त वर्ष 2022 में 0.9 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 0.97 लाख करोड़ रुपये का मुद्रीकरण किया गया।
वित्त वर्ष 22 में 10,457 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया।
वित्त वर्ष 2022 के दौरान राष्ट्रीय जलमार्गों पर कार्गो आवाजाही ने 108.8 मिलियन टन का ऑल टाइम हाई को छुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 30.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करता है।