Budget 2023: भारत का बजट 2023 पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2023 से सरकारी कर्मचारियों, आम लोगों, मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बहुत सारी उम्मीदें है। केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें इस बजट से सबसे ज्यादा है क्योंकि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और ये लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है। ऐसे में सरकार इस बजट में लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। इस बजट में ऐसी ऐलान हो सकते हैं जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़े। सरकार यूनियन बजट 2023 में फिटमेंट फैक्टर का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा हाइक देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।