Budget 2023: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने के समय हर साल उनकी साड़ियां चर्चा में रहती हैं। इस साल भी यूनियन बजट 2023 पेश करने के लिए उन्होंने लाल टेम्पल वाली साड़ी का चुनाव किया। लाल रंग की साड़ी और उस पर काले बॉर्डर के साथ लाल रंग में लिपटा बहीखाता। उन्होंने आज बजट पेश करने वाले मुश्किल काम के लिए इस रंग का चुनाव किया।
