Budget 2023 : पीएम आवास योजना पर सरकार का फोकस, 79,000 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान

सरकार ने इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना पर खास फोकस किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम आवास योजना के लिए आवंटन बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये कर दिया है। यह पिछले बजट के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा है। इससे देश में घरों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
पीएम आवास योजना के लिए आवंटन 66 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लोकसभा में बजट 2023 भाषण शुरू हो गया है। सरकार ने इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना पर खास फोकस किया है। पीएम आवास योजना के लिए आवंटन 66 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम आवास योजना के लिए आवंटन बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये कर दिया है। यह पिछले बजट के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा है। इससे देश में घरों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, अन्य प्रमुख ऐलानों में आदिवासियों के लिए 15,000 करोड़ रुपये, विश्वकर्मा कौशल विकास योजना शामिल हैं।

बजट 2023 Key Highlights: 'इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ', PM मोदी ने मध्यम वर्ग को बताया देश की बड़ी ताकत

बता दें कि बजट से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार पीएम आवास योजना (प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना PMGAY) के लिए आवंटन बढ़ा सकती है। इस योजना का उद्देश्य सभी के लिए आवास प्रदान करना है। चुनावी वर्ष से पहले इस योजना पर सरकार का फोकस होने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी। साफ है कि नरेंद्र मोदी सरकार अगले आम चुनाव के पहले के आखिरी पूर्ण बजट का पूरा इस्तेमाल कर लेना चाहती है। इन पैसों से किए गए विकास कार्यों का अगले चुनाव पर असर दिख सकता है, क्योंकि अंतिम व्यक्ति तक फंड पहुंचाने का सिस्टम तैयार करने में पहले ही मोदी सरकार ने अच्छी-खासी सफलता हासिल कर ली है।


क्या है पीएम आवास योजना

देश में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के मकसद से 2015 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधान मंत्री आवास योजना 2024 तक देश में सभी के लिए पक्के घरों का वादा करती है। नरेंद्र मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Gramin Awas Yojna) के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।