Budget 2023: रियल एस्टेट (Real Estate Sector) उन सेक्टर में शामिल है, जिन पर कोरोना की महामारी की सबसे ज्यादा मार पड़ी थी। रियल एस्टेट कंपनियों का कहना है कि सरकार से मदद मिलने पर यह सेक्टर फिर से तेज रफ्तार हासिल कर सकता है। इस सेक्टर को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अगले बजट से बहुत उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बजट (Union Budget 2023) में सरकार एफोर्डेबल और रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़े उपाय कर सकती है। साथ ही वित्त मंत्री इस सेक्टर की कंपनियों को कर्ज की आसान उपलब्धता के लिए भी कदम उठा सकती हैं। इससे अटके पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार को इस बजट में होम बायर्स के लिए इनसेंटिव का ऐलान भी करना चाहिए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
