Get App

Budget 2023: वित्त वर्ष 2024 में 11% पर रह सकती जीडीपी ग्रोथ, कैपेक्स टारगेट बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपए किया गया

Budget 2023: अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया ने भारत की पहचान चमकते सितारे के रूप में की है। वर्तमान साल में भारत की ग्रोथ 7.0 फीसदी रहने की उम्मीद है। महामारी और युद्ध की विभीषिका के बावजूद भारत की ग्रोथ रेट दुनिया की तमाम बड़ी इकोनॉमीज की तुलना में काफी ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 1:08 PM
Budget 2023: वित्त वर्ष 2024 में 11% पर रह सकती जीडीपी ग्रोथ, कैपेक्स टारगेट बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपए किया गया
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार का कैपेक्स टारगेट (पूंजी खर्च का लक्ष्य) 10 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। जो GDP का 3.3 फीसदी है।

SIDDHARTH UPASANI

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज अपने बजट भाषण में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार का कैपेक्स टारगेट (पूंजी खर्च का लक्ष्य) 10 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। जो GDP का 3.3 फीसदी है। इसका मतलब ये है कि मोटे तौर पर अगले वित्त वर्ष में भारत की GDP 303.03 लाख करोड़ रुपये रह सकती है। गौरतलब है कि इस साल का GDP का पहला एडवांस अनुमान 273.08 लाख करोड़ रुपये का था। जिससे यह संकेत मिलता है कि वित्त वर्ष 2023 -24 में GDP ग्रोथ की दर 11 फीसदी रह सकती है। लेकिन सही आंकड़ों की जानकारी करने के लिए बजट डाक्यूमेंट्स का इंतजार करना होगा।

 2022-23 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 15.4 फीसदी पर रह सकती है

बता दें कि अगले साल के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान टैक्स कलेक्शन का अनुमान लगाने के लिए काफी अहम आंकड़े का काम करता है। स्टैटेटिक्स मिनिस्ट्री का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-23 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 15.4 फीसदी पर रह सकती है। हालांकि 2023-24 में महंगाई और ग्रोथ में गिरावट की उम्मीद है। ऐसे में हमें नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें