Budget 2023: सरकार बजट में और क्षेत्रों के लिए पीएलआई स्कीम का कर सकती है ऐलान

Budget 2023: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक खिलौना और चमड़ा जैसे कई दूसरे सेक्टरों में पीएलआई स्कीम के विस्तार का प्रस्ताव काफी एडवांस स्टेज में है। इस बजट में इन नए सेक्टरों में इस स्कीम के विस्तार का ऐलान भी हो सकता है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 4:09 PM
इस स्कीम का लक्ष्य भारत को मैन्यूफैक्चरिंग में ग्लोबल बाजार के मुकाबले खड़ा करना और कॉम्पिटीटिव बनाना है

Budget 2023: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार आगामी बजट में खिलौना, साइकिल,चमड़ा और जूतों के उत्पादन के लिए पीएलआई स्कीम (PLI scheme) का ऐलान कर सकती है। सरकार ऐसे सेक्टरों पर फोकस कर रही है जिनमें ज्यादा रोजगार देने की सक्षमता और संभावना है। ऐसे में बजट 2023 में सरकार अधिक रोजगार संभावना वाले ऊपर बताए गए सेक्टरों के लिए PLI scheme का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2023-24 का बजट पेश करने वाली हैं।

 14 सेक्टरों के लिए पीएलआई स्कीम का हो चुका है ऐलान 

सरकार पहले से ही करीब 2 लाख करोड़ रुपए के प्रवधान के साथ 14 सेक्टरों के लिए पीएलआई स्कीम का ऐलान कर चुकी है। इन 14 सेक्टरों में ऑटो मोबाइल, ऑटो कम्पोनेन्ट्स, व्हाइट गुड्स,फार्मा, टेक्सटाइल्स,फूड प्रोडक्ट्स, हाई एफीसिएंसी सोलर पीवी मॉड्यूल्स, एडवांस केमेस्ट्री सेल और स्पेशियलिटी स्टील सेक्टर शामिल हैं।


सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम का लक्ष्य भारत को मैन्यूफैक्चरिंग के मामले में ग्लोबल बाजार के मुकाबले खड़ा करना और कॉम्पिटीटिव बनाना है। सरकार पीएलआई के जारिए भारत को ग्लेबल मैन्यूफैक्टरिंग हब बनाना चाहती है। अब तक ये स्कीम जिन सेक्टरों में लागू हुए हैं वहां काफी अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं।

https://hindi.moneycontrol.com/budget

एडवांस स्टेज में खिलौना और चमड़ा जैसे कई दूसरे सेक्टरों में पीएलआई स्कीम के विस्तार का प्रस्ताव 

सूत्रों ने आगे बताया कि खिलौना और चमड़ा जैसे कई दूसरे सेक्टरों में पीएलआई स्कीम के विस्तार का प्रस्ताव काफी एडवांस स्टेज में है। इस बजट में इन नए सेक्टरों में इस स्कीम के विस्तार का ऐलान भी हो सकता है। एक और सूत्र ने बताया कि पीएलई के लिए किए गए 2 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान में से कुछ पैसों का इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ऐसे में इस पैसे को पीएलआई के तरह कुछ और सेक्टरों को देने का प्रस्ताव है।

Budget 2023 : शेयरों से लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस टैक्स से छूट की सीमा 2 लाख रुपये कर सकती हैं वित्तमंत्री

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबित सितंबर 2022 तक LSEM (Large-Scale Electronics Manufacturing) के लिए पीएलआई स्कीम 4,784  करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इसके साथ ही इस अवधि में पीएलआई के तहत आने वाले प्रोजेक्टस से 203,952 करोड़ रुपए का प्रोडक्शन हुआ है। इसमें से 80769 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।