Budget 2023 Highlights: 7 लाख तक जीरो इनकम टैक्स, रेलवे को रिकॉर्ड पैसा, जानें बजट 2023 की सभी मुख्य बातें

Union Budget 2023 Highlights: बजट का मुख्य आकर्षक इनकम टैक्स में छूट का ऐलान रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 7 लाख रुपये की सालाना आय वाले लोगों को कोई इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं वित्त मंत्री ने अब तक सबसे बड़ा 'रेल बजट' पेश किया है। जानें वित्त मत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की मुख्य बातें-

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Budget Highlights: सरकार ने अगले वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का ऐलान किया

Union Budget 2023 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 1 फरवरी को संसद में भारत सरकार का आम बजट पेश किया। बजट का मुख्य आकर्षक इनकम टैक्स में छूट का ऐलान रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 7 लाख रुपये की सालाना आय वाले लोगों को कोई इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा। अभी तक यह सीमा 7 लाख थी। इसके अलावा वित्त मंत्री ने अब तक सबसे बड़ा 'रेल बजट' पेश किया है। बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का ऐलान किया गया, जो वित्त वर्ष 2014 के रेल बजट का करीब नौगुना अधिक है।

साथ ही सरकार ने अगले वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का ऐलान किया, जो पिछले साल के मुकाबले 33 फीसदी है। देश के राजकोषीय घाटे के अगले वित्त वर्ष में जीडीपी के 5.9% पर रहने का ऐलान जताया गया। आइए बजट के मुख्य हाइलाइट्स देखते हैं-

बजट 2023: वित्त मत्री निर्मला सीतारमण के भाषण की मुख्य बातें-


7 लाख तक की सालाना आय तक जीरो इनकम टैक्स

वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के लोगों को बजट में बड़ी राहत दी। 7 लाख तक सालाना कमाने वालो को अब कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि यह सुविधा सिर्फ नया टैक्स सिस्टम चुनने वाले टैक्सपेयर्स को ही मिलेगी। पुराने टैक्स रिजीम के तहत अभी भी टैक्स छूट की सीमा 5 लाख रुपये पर बनी हुई है।

टैक्स स्लैब में किए बदलाव

सरकार ने नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स के स्लैब में भी बदलाव किए हैं। व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर अब 0-3 लाख रुपये की सालाना इनकम तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक 20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी।

यह भी पढ़ें- Budget 2023: बिजनेस शुरू करने के लिए सिर्फ PAN की जरूरत, कारोबारियों को वित्त मंत्री की बड़ी सौगात

अब तक का सबसे बड़ा 'रेल बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का ऐलान किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा 'रेल बजट' है। साथ ही यह साल 2013-14 में रेलवे को दिए गए पैसे का करीब 9 गुना है।

5.93 लाख करोड़ के डिफेंस बजट का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 5.93 लाख करोड़ के रक्षा बजट का ऐलान किया। यह पिछले साल के रक्षा बजट से करीब 5.67 प्रतिशत अधिक है। इस बार रक्षा बजट में सरकार ने नए हथियारों की खरीद, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, रक्षा क्षेत्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और 'आत्मनिर्भर भारत' पर खासा जोर दिया है।

अगले वित्त वर्ष में GDP के 5.9% पर रहेगा राजकोषीय घाटा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के दौरान देश के राजकोषीय घाटा या फिस्कल डेफिसिट के जीडीपी के 5.9% पर रहने का अनुमान जताया।

कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 10 लाख करोड़ का बजट

सरकार ने बजट में अगले वित्त वर्ष के दौरान कैपिटल एक्सपेंडिचर या पूंजीगत खर्च पर 10 लाख करोड़ के प्रावधान का ऐलान किया, जो पिछले साल से करीब 33 फीसदी अधिक है। साथ ही यह देश की कुल जीडीपी का 3.3 फीसदी है। पिछले साल बजट में इसके लिए 7.5 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया था। पिछले कुछ सालों पर कैपिटल एक्सपेंडिचर पर बजट इस तरह बढ़ा है-

2023-24 - 10 लाख करोड़

2022-23 - 7.5 लाख करोड़

2021-22 - 5.4 लाख करोड़

2020-21 - 4.39 लाख करोड़

यह भी पढ़ें- Budget 2023: 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं, चेक करें नया स्लैब रेट

FY23 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7% पर रहने का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान मौजूदा वित्त वर्ष में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7% पर रहने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है और कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद है। वित्तमंत्री ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

'अमृतकाल में ये सप्तर्षि दिखाएंगे रास्ता'

निर्मला सीतारमण ने बजट में 7 मुख्य प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उन्होंने इन 7 प्राथमिकताओं को 'सप्तर्षि' का नाम दिया और कहा कि अमृतकाल में ये सप्तर्षि हमें रास्ता दिखाएंगे। ये 7 प्राथमिकताएं हैं-

1. समावेशी विकास

2. आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना

3. इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश

4. क्षमता को उजागर करना

5. हरित विकास

6. युवा शक्ति

7. फाइनेंशियल सेक्टर

महिला सम्मान बचत पत्र जारी करेगी सरकार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वित्त मंत्री ने बजट में महिला सम्मान बचत पत्र जारी करने का ऐलान किया। इसकी मियाद दो साल के लिए होगी और इनके तहत किसी महिला या बालिका के नाम से दो साल के लिए, दो लाख रुपये जमा करवाए जा सकेंगे। इसपर सरकार द्वारा सालाना 7.75% ब्याज दिया जाएगा।

भारत को बनाया जाएगा अन्न का ग्लोबल केंद्र

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अन्न के उत्पादन में हम दूसरे देशों से बहुत आगे हैं। भारत मिलेट को लोकप्रिय बनाने में सबसे आगे हैं, जो स्वास्थ्य और पोषण के लिए बहुत फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि अबब भारत को अन्न का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए हैदराबाद के केंद्र को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जाएगा।

बागवानी योजनाओं को मिलेंगे 2200 करोड़

वित्त मंत्री ने बजट में बागवानी योजनाओं को 2200 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

विश्व कर्मा कौशल सम्मान योजना का ऐलान

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री विश्व कर्मा कौशल सम्मान- पैकेज (PM Vishwa Karma Kaushal Samman) का ऐलान किया। इसके जरिए कारीगरों और शिल्पकारों की गुणवत्ता में सुधार लाने, उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और MSME वैल्यू चेन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

छात्रों के लिए बनेगी नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बच्चों और किशोरियों के लिए एक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (national digital library) बनाने रखा है। इससे जरिए कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।