Get App

Budget 2023: बढ़ने लगी है EMI, क्या घर खरीददारों को यूनियन बजट में राहत देंगी निर्मला सीतारमण?

Budget 2023: नए और पुराने खरीदारों की होम लोन की EMI इस साल मई के बाद से बढ़ रही है। इससे होम लोन लेने वालों को दिक्कत हो रही है। साथ ही, ज्यादा EMI का असर घरों की डिमांड पर पड़ने की आशंका है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में घर खरीदारों को राहत दे सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 10:28 AM
Budget 2023: बढ़ने लगी है EMI, क्या घर खरीददारों को यूनियन बजट में राहत देंगी निर्मला सीतारमण?
रियल एस्टेट की अच्छी सेहत इकोनॉमी के लिए भी जरूरी है, क्योंकि रोजगार के मौके पैदा करने में यह सेक्टर दूसरे कई सेक्टर से आगे है।

Budget 2023: घर खरीदारों (Home Buyers) के लिए पिछले तीन साल बहुत अच्छे रहे। एक तरफ होम लोन पर इंटरेस्ट रेट कम था, तो दूसरी तरफ घर की कीमतें भी नरम थीं। लेकिन, अब होम लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ने लगा है। नए और पुराने खरीदारों की होम लोन की EMI इस साल मई के बाद से लगातार बढ़ रही है। इससे होम लोन लेने वालों को दिक्कत हो रही है। साथ ही, ज्यादा EMI का असर घरों की डिमांड पर पड़ने की आशंका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में घर खरीदारों को राहत देने के उपाय कर सकती हैं। इससे घरों की डिमांड अच्छी बनी रहेगी। रियल एस्टेट की अच्छी सेहत इकोनॉमी के लिए भी जरूरी है, क्योंकि रोजगार के मौके पैदा करने में यह सेक्टर दूसरे कई सेक्टर से आगे है।

होम लोन प्रिंसिपल के डिडक्शन के लिए अलग प्रावधान जरूरी

लंबे समय से होम लोन के प्रिंसिपल के लिए अलग प्रावधान की मांग हो रही है। इसकी वजह यह है कि अभी सेक्शन 80सी के तहत ही होम लोन के प्रिंसिपल पर डिडक्शन की इजाजत है। इस सेक्शन के तहत डिडक्शन की लिमिट सिर्फ 1.5 लाख रुपये है। जबकि इसमें पीपीएफ, ELSS, लाइफ इंश्योरेंस, सुकन्या समृद्धि, बच्चों की ट्यूशन फीस सहित इनवेस्टमेंट के करीब 10 ऑप्शंस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Union Budget 2023: किसानों की ये मांगें पूरी हुईं तो सुधरेगी कृषि क्षेत्र की सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें