Budget 2023: अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट कल एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट के एक दिन पहले आज मार्केट चढ़कर बंद हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स आज ग्रीन जोन में हैं। बीएसई सेंसेक्स 59550 पर और निफ्टी 17662 पर बंद हुआ है। हालांकि इस पूरे महीने की बात करें तो Sensex करीब 1300 अंक यानी 2 फीसदी और निफ्टी भी ढाई फीसदी यानी 445 अंक कमजोर हुआ है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बजट के पहले वाले महीने में स्टॉक मार्केट में कमजोरी का रुझान रहा है। पिछले 10 साल में यानी 2013 से लेकर अब तक सिर्फ दो बार बजट के पिछले महीने मार्केट मजबूत हुआ था।
