Budget 2023 Memes: इनकम टैक्स पर यूजर्स खुश, सिगरेट और मिडिल क्लास पर मीम्स का सैलाब
Budget 2023 Memes: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया। मोदी सराकर के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। बजट पेश होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स के दरबार सज गए। इसके बाद देखते ही देखते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोशल मीडिया में में छा गईं। ऐसे-ऐसे मीम्स बने हैं, जिन्हें देखते ही आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
Budget 2023 के पेश होते ही मीम्स की बाढ़ आ गई है। जमकर लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं
Budget 2023 Memes: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज साल 2023-24 का बजट पेश किया। हर साल की तरह इस बार भी बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें थी। इसलिए सभी की निगाहें बजट पर ही टिकी रही। इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स बजट को लेकर खूब मीम्स शेयर किए। जिसमें मिडिल क्लास आस साफ- साफ नजर आ रही है। एडोरियल कार्टूनिस्ट (Editorial cartoonist) सतीश आचार्य (Satish Acharya) ने आज बजट के दिन एक कार्टून बनाया है। यह कार्टून संसद के दोनों सदनों को जोड़ते हुए बनाया गया है। यह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर आधारित है।
मुर्मू ने बजट के ओपनिंग सेशन में कहा था कि भारत पूरी दुनिया की तमाम समस्याओं का सामाधान बनकर उभर रहा है। देश में इस समय बिना किसी दबाव और डर के फैसले लेने वाली सरकार है। जो हर भारतीय के सपोनों को पूरा करनेक लिए काम करने की क्षमता रखती है।
Budget 2023 Memes: मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam) के जरिए बजट गुरुओं पर कटाक्ष
सोशल मीडिया में आई मीम्स की बाढ़ में बजट गुरुओं पर भी निशाना साधा गया है। इसमें उन लोगों को निशाने पर लिया गया है। जिन्हें, अर्थशास्त्र, बजट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ज्ञान देने के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में फिल्म मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam) के जरिए बजट पर ज्ञान देने वालों पर कटाक्ष किया गया है। एक यूजर ने इस पर ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि उठो अनारकली बजट आने वाला है। अब अथशास्त्री बनने का समय आ गया है। वहीं मिडल क्लास को लेकर भी कई तरह के मीम्स शेयर किए गए हैं।
मिडल क्लास को इस बार उम्मीद है कि उन्हें टैक्स में राहत मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मिडल क्लास को ध्यान में रखते हुए टैक्स के स्लैब में बदलाव हो सकता है। ऐसे ही मिडल क्लास को लेकर एक ट्वीट किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पैसे कमाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसमें बताया गया है कि कितने टैक्स लगाए गए हैं।
सोशल मीडिया में वित्त मंत्री के बजट पर तमाम तरह के मीम्स आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में Budget 2023 टॉप ट्रेंड में नजर आ रहा है। वित्त मंत्री की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और कृषि पर दी जाने वाली राहत पर मीम्स की बाढ़ है। एक ट्वीट के जरिए कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि सभी सेक्टर को राहत दी जा रही है।
सोशल मीडिया में मिडल क्लास के लिए कुछ खास ऐलान किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि पिछले 9 साल से मिडल क्लास के लोग इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मीम के जरिए कहा गया है कि धीरज रखो मुन्ना....
Budget 2023 Memes: मिडल क्लास वाले टैक्स छूट के लिए देखते हैं बजट
सोशल मीडिया में मिडल क्लास के लिए कई तरह के कटाक्ष किए जा रहे हैं। कभी कहा जा रहा है कि धीरज रखो मुन्ना, तुम्हें भी मिलेगा। मिडल क्लास की नजर इनकम टैक्स की कटौती पर टिकी हुई है। इस बात को जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया में तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर आधारित मीम्स की भरमार है।
बजट 2023 Key Highlights: 'इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ', PM मोदी ने मध्यम वर्ग को बताया देश की बड़ी ताकत
Budget 2023 Memes: जब वित्त मंत्री की फिसल गई जुबान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान एक बार जुबान फिसल गई। जिससे पूरे सदन में ठहाके गूंजने लगे। दरअसल, सीतारमण को कहना था कि “Replacing old polluting vehicles” लेकिन इस वाक्य पर उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा दिया – “Replacing the old political” इतना कहते ही सभी सदस्य हंसने लगे। हालांकि बाद में सीतारमण ने सॉरी कहा और वाक्य को सुधार करते हुए आगे अपना भाषण जारी किया।
#BudgetWithMC | "Replacing the old political... uhh.. sorry...replacing old polluting vehicles..."
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने नई टैक्स रिजीम के लिए रिबेट की सीमा को बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है। इसके अलावा अब 3 लाख रुपये की सैलरी को टैक्स फ्री कर दिया है। कुल मिलाकर अब नई टैक्स रिजीम के तहत कर देने वाले टैक्सपेयर्स को 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले रिबेट की सीमा 5 लाख रुपये थी और एग्जंप्शन लिमिट 2.5 लाख रुपये थी। टैक्स स्लैब पर कई यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
Budget 2023 Memes: सिगरेट मंहगे होने पर मीम्स की बाढ़
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कुछ चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें सिगरेट को महंगा कर दिया गया है। बजट पर सिगरेट में राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (National Calamity Contingent Duty - NCCD) में इजाफा कर दिया है। ऐसे में सिगरेट पीने के शौकीन अभी से ही अपना स्टॉक भरने लगे हैं।
Budget 2023 Memes: बजट पर चर्चा करने पर लोगों के रिएक्शन
आमतौर पर बजट समझने के लिए कुछ टेक्निकल शब्दों की जानकारी होने भी बेहद जरूरी है। जब बजट पर चर्चा चल रही है, तो कुछ लोगों को समझ में नहीं आता है। ऐसे में सोशल मीडिया में अपने मीम्स के जरिए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
बजट के बाद सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आई गई है। सिगरेट सबसे ज्यादा हॉटकेक बन गया है। सिगरेट में तरह-तरह के मीम्स आ रहे हैं। दरअसल, सरकार ने बजट 2023 के दौरान सिगरेट के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इस बीच सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।
आमतौर पर बजट के दौरान मिडिल क्लास की नजर सबसे ज्यादा टिकी रहती है। उन्हें इस बात की चिंता सताए रहती है कि क्या महंगा हुआ क्या सस्ता हुआ। इसके अलावा उन्हें इनकम टैक्स में कटौती पर भी सबसे बड़ी उम्मीद रहती है। अब जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को फोकस में करके बड़े ऐलान कर दिए तो मीम्स की बाढ़ आ गई और रजनीकांत स्टाइल में जवाब आ रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने निर्मला सीतारमण की तारीफ की और लिखा कि ताई ने इस बार विरोधियों के लिए कुछ छोड़ा ही नहीं है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास पर खास तौर से फोकस किया है।
इनकम टैक्स में मिली छूट पर सोशल मीडिया में लोग इस काफी मीम्स बना रहे हैं। मिडल क्लास में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बीच एक यूजर ने मीम शेयर किया और कहा कि मुझे क्या मैं तो बेरोजगार हूं।
बजट 2023 में सिगरेट दाम महंगे हो गए हैं। इसमें 16 फीसदी टैक्स लगा दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
बजट, ट्रैवेल मिडिल क्लास, टैक्स जैसे शब्दों से आमतौर पर बजट पर मीम्स बनाए जाते हैं। लेकिन विज्ञापन एजेंसियां और डिजिटल मीडिया इन कीवर्ड का इस्तेमाल करके मसाला तैयार करती हैं। एक यूजर का कहना है कि ये सब थोड़ा-थोड़ा डालने से क्रिएटिविटी आ जाएगी
बजट 2023 Memes: बजट समझ कर मुझे भी समझा देना
बजट एक ऐसी चीज है। जिसे समझने के लिए कभी-कभी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बजट से जुड़े कठिन शब्दों को समझने के लिए हमारे पास कोई दोस्त होना चाहिए जो आसानी से बजट की गहराइयों को समझा सके। क्या आपके पास कोई ऐसे दोस्त हैं, जो बजट के बारे में आपको समझा दें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स मीम्स के जरिए सरकार की चुटकी लेने में लगे हुए हैं। ट्विटर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मिडिल क्लास का जिक्र करते हुए 3 Idiots फिल्म का एक मीम शेयर किया है। जिस पर लिखा है- "नीचे से चेक कर... नीचे से।"
सलमान और गोविंदा की मीम के जरिए यूजर्स अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। टैक्स में छूट का ऐलान होते ही यूजर्स ने सैलरी क्लास के लोगों की भावनाओं को इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इतनी खुशी मुझे आज तक नहीं हुई है।
इस साल के बजट में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया है। सरकार ने ग्रामीण भारत पर जोर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि किसानों को कर्ज देने के लिए सरकार बैंकों को 20 लाख करोड़ रुपये मुहैया कराएगी। सरकार ने पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे सेक्टर पर फोकस बढ़ाते हुए यह ऐलान किया है। इस बीच एक यूजर ने लिखा है कि अमीर किसान हर साल बजट देखते हैं।