Railway Budget 2023: अगले 3 साल में 35 नई हाइड्रोजन और 500 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना बना रही सरकार

Railway Budget 2023: इस बार के बजट में सरकार जिन नई ट्रेनों की घोषणा करेगी, उनमें 35 नई हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेनें और लगभग 500 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल होंगी। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में लगभग 4,000 नए डिजाइन किए गए ऑटोमोबाइल करियर कोच और लगभग 58,000 वैगनों को रोल आउट करने की भी उम्मीद है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 1:18 PM
Railway Budget 2023: बजट 2023-24 में रेलवे को लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये का आवंटन मिलने की संभावना है

Budget 2023 Expectations: बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) अगले तीन साल में 35 नई हाइड्रोजन (Hydrogen-powered Trains) और 500 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (Vande Bharat Trains) चलाने की योजना बना रहा है। रेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से आगमी केंद्रीय बजट 2023-24 में, फ्रेट कॉरिडोर, हाई- स्पीड ट्रेन और ट्रेन आधुनिकीकरण जैसी लंबी अवधि की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण को प्राथमिकता देने को कहा है। बजट 2023-24 (Budget 2023-24) में रेलवे को लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये का आवंटन मिलने की संभावना है।

इस बार के बजट में सरकार जिन नई ट्रेनों की घोषणा करेगी, उनमें 35 नई हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेनें और लगभग 500 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल होंगी। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में लगभग 4,000 नए डिजाइन किए गए ऑटोमोबाइल करियर कोच और लगभग 58,000 वैगनों को रोल आउट करने की भी उम्मीद है

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी कहा था कि रेलवे कुछ मार्गों पर हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेनें चलाएगा। आधुनिक और उन्नत होने के अलावा, ये ट्रेनें अपनी गति और यात्रा के समय को काफी कम करने के लिए जानी जाती हैं। भारत में भी हाइड्रोजन ट्रेन यानी गैस से चलने वाली ट्रेन पर तेजी से काम हो रहा है। भारत की पहले हाइड्रोजन ट्रेन इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी।


ये भी पढ़ें- बजट 2023-24 : निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से ऊंची उड़ान भरेगी एयरलाइंस इंडस्ट्री, सस्ते होंगे एयरलाइंस कंपनियों के टिकट

बता दें कि रेलवे ने पिछले दिनों अपने रोलिंग स्टॉक के आधुनिकीकरण, पटरियों के विद्युतीकरण आदि पर काफी ध्यान दिया है। अगले तीन साल में उसपर भी लगभग 2.7 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं। रोलिंग स्टॉक के अलावा सरकार 100 विस्टाडोम कोच बनाने और प्रीमियर ट्रेनों के 1,000 कोचों के नवीनीकरण की भी योजना बना रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आगामी एक फरवरी को देश का आम बजट 2023 (Union Budget 2023) पेश करने वाली हैं। 2017 तक रेलवे और केंद्रीय बजट अलग-अलग दिन पेश किया जाता था। 92 साल तक अलग-अलग पेश किए जाने के बाद 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट में मर्ज कर एक साथ पेश किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।