Budget 2023: अगले यूनियन बजट (Union Budget) में बढ़ते करेंट अकाउं डेफिसिट (CAD) को रोकने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि फाइनेंस मिनिस्ट्री CAD को बढ़ने से रोकने के लिए कॉमर्स, पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर और फार्मा मिनिस्ट्रीज से बात कर रही है। दिसंबर में जारी ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, साल 2022 की तीसरी तिमाही में इंडिया का करेंट अकाउंट डेफिसिट बढ़कर 36.4 अरब डॉलर हो गया। यह जीडीपी का 4.4 फीसदी है। दूसरी तिमाही में यह 18.2 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.2 फीसदी) था। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
