Budget 2023: प्लास्टिक इंडस्ट्री अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023) में पॉलीमर्स (Polymers) के आयात शुल्क में कमी चाहती है। इंडस्ट्री का कहना है कि अभी देश में पॉलीमर्स का उत्पादन बहुत कम है। इसलिए इंडस्ट्री को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए इसका आयात करना पड़ता है। प्लास्टिक इंडस्ट्री ने इस बारे में वित्त मंत्री को बताया है। प्लास्टिक इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्लास्टइंडिया फाउंडेशन ने कहा कि पॉलीमर्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 से 7.5 फीसदी होनी चाहिए। उसने कहा है कि अगर फाइनेस मिनिस्टर उसकी मांग मान लेती है तो इससे प्लास्टिक इंडस्ट्री की ग्रोथ बढ़ेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
