Get App

बजट से पहले वित्त मंत्री ने लिया खर्चों का हिसाब, जनधन, अटल पेंशन और मुद्रा लोन सहित सभी सरकारी स्कीमों पर नजर

बजट 2023: वित्त मंत्रालय अब जनधन, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना और पीएम स्वनिधि समेत कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेगा। इसके लिए सरकराकी बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रायल की मीटिंग होगी। यह मीटिंग 19 जनवरी को होना है। वित्त सेवा सचिव विवेक जोशी के साथ यह मीटिंग होगी

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:16 PM
बजट से पहले वित्त मंत्री ने लिया खर्चों का हिसाब, जनधन, अटल पेंशन और मुद्रा लोन सहित सभी सरकारी स्कीमों पर नजर
सरकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों को कितना मिल रहा है? इसकी समीक्षा की जाएगी

बजट 2023: केंद्र सरकार की ओर आम जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि इससे लोगों को फायदा पहुंच सके। अब इस मामले में वित्त मंत्रालय (finance ministry) ने प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), मुद्रा लोन (Mudra Loan), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) जैसी कई योजनाओं की समीक्षा करने की तैयारी की है। इसके लिए सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में इन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में सरकारी बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शामिल होंगे।

यह मीटिग 19 जनवरी को होने वाली है। इस मीटिंग में काफी हद तक वित्तीय समावेश (financial inclusion) को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह मीटिंग वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी (Vivek Joshi) की अध्यक्षता होगी।

इन योजनाओं की होगी समीक्षा

इस मीटिंग में प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana – PMJDY) की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, रेहड़ी पटरी वालों के लिये प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (Street Vendors' AtmaNirbhar Nidhi - PM SVANidhi) योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। बता दें कि सरकार ने इस योजना को दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। पीएम स्वनिधि योजना को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (ministry of housing and urban affairs) ने 1 जून 2020 को लॉन्च किया था। ताकि रेहड़ी पटरी वालों की भी मदद की जा सके। इस योजना में खास तौर से उन लोगों को शामिल किया गया है। जिनकी कोरोना वायरस महामारी के चलते रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। इस योजना के तहत 10,000 रुपये का लोन बेहद रिआयती ब्याज दरों पर मुहैया कराया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें