Get App

Union Budget 2023: PPF में निवेश करने वालों के लिए होगा बड़ा ऐलान, नौकरीपेशा लोगों को होगा खास फायदा

Union Budget 2023: कोविड के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आने लगी थी लेकिन अब बढ़ती महंगाई और विश्व स्तर पर बड़े देशों की इकोनॉमी में स्लोडाउन के खबरों ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ अब घरेलू कंपनियां भी छंटनी कर रही है। यही नहीं बीते सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर बजट में कोई बड़ा ऐलान भी नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 4:08 PM
Union Budget 2023: PPF में निवेश करने वालों के लिए होगा बड़ा ऐलान, नौकरीपेशा लोगों को होगा खास फायदा
Budget 2023: ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार आम लोगों को बजट में कई राहतें दे सकती है।

Union Budget 2023: कोविड के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आने लगी थी लेकिन अब बढ़ती महंगाई और विश्व स्तर पर बड़े देशों की इकोनॉमी में स्लोडाउन के खबरों ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ अब घरेलू कंपनियां भी छंटनी कर रही है। यही नहीं बीते सालों में सरकार ने इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर बजट में कोई बड़ा ऐलान भी नहीं किया है। इस बार आम नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स बजट से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठा है। बजट 2023 मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा क्योंकि उसके बाद साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आम जनता को लुभाने के लिए सरकार लोकलुभावन बजट ला सकती है। यूनियन बजट 2023 (Union Budget - 2023) में नौकरीपेशा और मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को सरकार PPF के निवेश में और राहत दे सकती है।

बजट 2023: PPF पर मिलेगी छूट

ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार आम लोगों को बजट में कई राहतें दे सकती है। 1 फरवरी 2023 को बजट पेश होने वाला हैं। इसमें करीब 10 दिन बचे हैं। आम टैक्सपेयर्स के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से कई सिफारिशें भेजी गई हैं। भेजी गई सिफारिशों में पीपीएफ (PPF) की सालाना लिमिट को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने की सिफारिश की गई है। नौकरीपेशा, मिडिल क्लास और ब‍िजनेसमैन PPF में ज्यादा पैसा लगाते हैं। अगर सरकार बजट में पीपीए की लिमिट बढ़ाने की घोषणा करती है तो इससे नौकरीपेशा लोगों को निवेश का मौका अधिक मिलेगा और वह अपने लिए बड़ा फंड भी खड़ा कर पाएंगे।

बजट 2023: PPF की लिमिट बढ़ाने की जरूरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें