Budget 2023: गरीबों को मुफ्त घर बांटने की तैयारी, पीएम आवास योजना में सरकार करेगी बंपर खर्च, जानें कैसे करें इसके लिए अप्लाई

PM Awas Yojana 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट जारी किया जाना है। सरकार इस बार के बजट में गरीबों को मुफ्त में घर बांटने की तैयारी कर रही है। ऐसी उम्मीदें की जा रही हैं कि योजना में सरकार इसके लिए बंपर खर्च करने की तैयारी कर रही है। गरीबों को यह घर पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत आवंटित करेगी

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 5:21 PM
PM Awas Yojana 1: फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट जारी किया जाना है

साल 2023 का यूनियन बजट (Budget 2023) जारी होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट जारी किया जाना है। इस बार के बजट में सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का ऐलान किए जाने की संभावना है। इसी क्रम में सरकार इस बार के बजट में गरीबों को मुफ्त में घर बांटने की तैयारी कर रही है। ऐसी उम्मीदें की जा रही हैं कि योजना में सरकार इसके लिए बंपर खर्च करने की तैयारी कर रही है। गरीबों को यह घर पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत आवंटित करेगी। आइये जानते हैं इस योजना और इसमें आवदेन करने की पूरी डिटेल।

क्या है पीएम आवास योजना

pmmodiyojan वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने वाले और बेघर, कच्चे घरों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में इस योजना को शुरू किया गया था। इस योजना को दो भागों में बांटा गया है। जो कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से हैं। पहले इस योजना को साल 2022 तक के लिए ही शुरू किया गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2024 तक के लिए कर दिया गया है।


क्या है इस योजना में आवेदन करने की पात्रता

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। बीपीएल श्रेणी व निम्न आय वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए। आवेदक के पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए। EWS एवं LIG परिवार के ग्रुप के लिए महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। गरीब परिवार के किसी भी सदस्य के पास नौकरी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का परिवार किसी दूसरी सरकारी आवास सुविधा का लाभ भी नहीं ले रहा हो। EWS के संबंध रखने वाले आवेदको की पारिवारिक वार्षिक आय 300000 रुपये से कम की होनी चाहिए।

देनें होंगे ये डॉक्युमेंट्स

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल और पासपोर्ट साइज का डिटेल चाहिए होगी।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

इस योजना में आप दो फेज में आवेदन कर सकते हैं। आवोदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक ऑप्शन सिटिजन असेसमेंट का एक ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक किया जाता है तो उसमें आपको दो ऑप्शन स्लम ड्वेलर्स और बेनिफिट्स अंडर थ्री कंपोनेंट्स के ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको अपनी इलिजबिलिटी के अनुसार आपको इन ऑप्शन पर क्लिक करने होगा।

दूसरा फेज

स्लम ड्वेलर्स या बेनिफिट्स अंडर थ्री कंपोनेंट्स के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक कंप्यूटर विंडो खुलेगी, जिसमें आपको मांगी गई जानकारियों को फिल करना होगा। इसमें आपको सबसे पहले 12 डिजिट का आधार नंबर भरना होगा। इसके साथ ही आपको आधार कार्ड के अनुसार ही अपने नाम को फिल करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गई जानकारियों को फिल करना होगा।

आपको भरनी होंगी ये जानकारियां

1- परिवार के मुखिया का नाम

2- राज्य का नाम

3- जिले का नाम

4- आयु

5-मौजूदा पता

6-मकान नंबर

7-मोबाइल नंबर

8- जाति

9- आधार नंबर

10- शहर और गांव का नाम

इन जानकारियों को फिल करने के बाद आपको अपने अप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल रूप से सबमिट करना होगा।

कैसे कर सकते हैं पोर्टल में लॉगइन

सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा। अब होमपेज पर आपको साइन इन के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड फिल करना होगा। अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।