Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के नए बजट से जिन सेक्टर को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, उनमें रियल एस्टेट सेक्टर शामिल है। इसकी वजह यह है कि कोरोना की महामारी के बाद अब इस सेक्टर में गतिविधियां बढ़ रही हैं। घर की मांग में भी इजाफा हुआ है। रियल एस्टेट कंपनियां उन कंपनियों को जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही हैं, जिन पर काम बंद था। कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च हुए हैं। ऐसे में अगर इस सेक्टर को सरकार की मदद मिलती है तो सोने पे सुहागा हो सकता है। रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधियों ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण को अपनी मांग के बारे में बताया है। सबसे जरूरी हैं इस सेक्टर के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) बढ़ाने के उपाय। इसका सीधा फायदा रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा।
