बजट 2023 : यूनियन बजट पेश होने में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में टैक्सपेयर्स की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। 2024 में आम चुनाव होने हैं, इसलिए यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। टैक्सपेयर्स की कुछ उम्मीदें लंबे समय से बनी हुई हैं। सभी के मन में यही सवाल बना हुआ है कि क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। वित्तमंत्री 1 फरवरी को Union Budget 2023 पेश करेंगी। जानिए नौकरीपेशा लोगों की सरकार से प्रमुख 6 उम्मीदें...