Get App

Oracle layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर जारी, भारत में Oracle ने निकाले सैकड़ों कर्मचारी

बता दें कि, पिछले हफ्ते भारत में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) टीम के कई कर्मचारियों की नौकरियां चली गईं। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को एक सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजा दिया है - जिसमें दो महीने का पूरी सैलरी, ग्रेच्युटी और बची हुई छुट्टियों का पेमेंट शामिल है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2025 पर 9:28 PM
Oracle layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर जारी, भारत में Oracle ने निकाले सैकड़ों कर्मचारी
अमेरिकी टेक दिग्गज Oracle ने भारत में छंटनी शुरू कर दी है।

Oracle layoffs: माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और सेल्सफोर्स जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के बाद अब दिग्गज टेक कंपनी Oracle ने छंटनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने पिछले हफ्ते भारत में अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया कि अब तक यह छंटनी ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI) और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) डिवीजनों में हुई है, जिससे सैकड़ों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ओरेकल के भारत में करीब 30,000 कर्मचारी काम करते हैं।

भारतीय कर्मचारियों पर असर

सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते भारत में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) टीम के कई कर्मचारियों की नौकरियां चली गईं। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को एक सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजा दिया है - जिसमें दो महीने का पूरी सैलरी, ग्रेच्युटी और बची हुई छुट्टियों का पेमेंट शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, ओरेकल ने छंटनी में M4 (मैनेजर लेवल) से लेकर IC1 (इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर स्तर 1) तक सभी ग्रेड के कर्मचारियों को प्रभावित किया, जिनमें नए भर्ती हुए लोग भी शामिल हैं। इसी दौरान, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्लोबल बिजनेस यूनिट के जनरल मैनेजर सन्नी सिंह ने 4 सितंबर को कर्मचारियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग भी की थी। ओरेकल की इस छंटनी में मैनेजर लेवल से लेकर आईसी1 तक, सभी लेवल के कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओरेकल पिछले महीने से अमेरिका, भारत, कनाडा और फिलीपींस सहित कई देशों में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। अब तक यह छंटनी कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के करीब 10 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में और भी छंटनी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें