Get App

बजट 2023: Budget से पहले इन शेयरों में आ सकता है उछाल, क्या आप निवेश करेंगे?

बजट 2023 : सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्क्चर पर बने रहने की उम्मीद है। इनमें रेलवे, सड़क से लेकर बंदरगाहों तक के प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। सरकार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटन भी बढ़ाएगी। इसका सीधा फायदा इस सेक्टर की कंपनियों को होगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 12:58 PM
बजट 2023:  Budget से पहले इन शेयरों में आ सकता है उछाल, क्या आप निवेश करेंगे?
सरकार रेलवे और रोड सेक्टर के लिए अपना आवंटन बढ़ाएगी। सरकार रोड कंस्ट्रक्शन की रफ्तार बढ़ाकर रोजाना 50 किलोमीटर तक लाना चाहती है।

बजट 2023 : हर साल यूनियन बजट से ठीक पहले कुछ कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त उछाल आता है। कुछ खास सेक्टर के लिए बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद में ये शेयर चढ़ते हैं। कई इनवेस्टर्स इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। सही प्राइस पर इन कंपनियों के शेयरों में निवेश आपको एक से डेढ़ महीने में शानदार रिटर्न दे सकता है। अगले यूनियन बजट से पहले कुछ शेयरों में शानदार कमाई के मौके दिख रहे हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बता रहे हैं। इनमें निवेश करने पर आपको 1 फरवरी, 2023 तक इंतजार करना होगा। उसी दिन फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण यूनियन बजट पेश करेंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले फाइनेंशियल ईयर में भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस बने रहने की उम्मीद है। इसका फायदा IRCON International, PNC Infratech और KNR Constructions को मिल सकता है। यह माना जा रहा है कि सरकार रेलवे और रोड सेक्टर के लिए अपना आवंटन बढ़ाएगी। सरकार रोड कंस्ट्रक्शन की रफ्तार बढ़ाकर रोजाना 50 किलोमीटर तक लाना चाहती है।

IRCON International

यह भारतीय रेल की सब्सिडयरी है। यह रेलवे, हाईवेज, ब्रिज, फ्लाईओवर्स, सुरंग, मेट्रो और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजक्ट्स पूरा करती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा है कि इरकॉन इंटरनेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बड़ी कंपनी है। सितंबर 2022 में इसकी ऑर्डर बुक 40,020 करोड़ रुपये की थी। इसमें रेलवे प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी 77 फीसदी है। इस बिजनेस में प्रतियोगिता होने के बावजूद बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड का फायदा इस कंपनी को मिलेगा। दो ब्रोकरेज फर्मों ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

बजट की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें